Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सांसद हरेंद्र मलिक ने लिया नयन सागर जी महाराज का आशीर्वाद

मुजफ्फरनगर । श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कॉलोनी में आज के प्रवचन करते हुए परम पूज्य आचार्य 108 श्री नयन सागर जी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार ट्रेन को चलाने के लिए पटरी की आवश्यकता होती है ठीक उसी प्रकार मानव को अपना जीवन जीने के लिए धर्म की आवश्यकता होती है। किसी भी व्यक्ति को कसाये भाव नहीं रखना चाहिए क्योंकि यदि व्यक्ति कसाई का भाव रखता है तो वह अगले भवों तक भी रहती है। एक बार एक सेठ पदमरूपी थे उन्होंने एक बेल के अंतिम समय में उसे महामंत्र णमोकार सुनाया क्या है तो बैल द्वारा महामंत्र णमोकार को समता भाव से सुना गया तो बैल अपने प्राण त्याग कर स्वर्ग में उत्तम स्थान प्राप्त करता है। आप जब भी कोई कार्य कर रहे हैं चाहे वह जिन मंदिर में भगवान का अभिषेक करना गुरु व शास्त्र की पूजा सम्मान करना एवं आहार कराना हो तो उसकी सभी धर्म श्रद्धा से करना चाहिए। यदि व्यक्ति सभी प्रकार से नियम पूर्वक धर्म करता है सच्ची श्रद्धा भाव से धर्म करता है तो धर्म नियम से व्यक्ति के जीवन में फलदाई होता है। यदि कोई व्यक्ति जीवन में सुखी है तो वह धर्म करने के कारण होता है और यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में दुखी है तो वह जीवन मैं धर्म न करने के कारण होता है। आज आचार्य श्री के दर्शन करने मुजफ्फरनगर लोक सभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद  हरेंद्र मलिक, राहुल पवार निवर्तमान सभासद , धर्मेंद्र सिंह निवर्तमान सभासद , राहुल पवार निवर्तमान सभासद , दीपक गोयल , राजा भाई , शोभित जैन राजकोट गुजरात से एवं बड़ौत , खतौली सहारनपुर जैन समाज से अनेक धर्मबंधु आचार्य श्री के दर्शन करने आए , सुनील जैन नावला वाले , जितेन्द्र जैन टोनी , मनोज जैन LG , सतीश जैन CA , सौरभ जैन विप्लव जैन , रोहित जैन अप्पू , सतपाल जैन , संजय जैन एलुमिनियम , विपिन जैन , प्रेमचंद जैन , विकास जैन , सुनील जैन टिकरी , अरविंद जैन , नीरज जैन कवाल वाले , नितिन जैन , नितेश जैन , अनुज जैन , रूपल जैन ,अभय जैन जानसठ रोड , अरुण जैन बरला वाले एवं अन्य क्षेत्रों से धर्मबंधु प्रवचन में उपस्थित रहे। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *