मुजफ्फरनगर । इस्कॉन प्रचार समिति पिछले 23 जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का आयोजन करते आ रही है। इस वर्ष यह रथ यात्रा 9 जुलाई दिन मंगलवार को बड़ी धूमधाम के साथ मेहता क्लब, वकील रोड से शाम 4:00 बजे निकली जाएगी। इस्कॉन प्रचार समिति के वाइस चेयरमैन कुलवंत सिंघल काकन प्रधान अजय कपूर उप प्रधान मनोज खंडेलवाल कुश पुरी सुशील अग्रवाल अभिषेक कुमार विवेक कुमार शिवम नारंग व आरसी मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इस रथ यात्रा पानीपत, कैथल, मुरादाबाद, अंबाला, शामली व कुरुक्षेत्र से इस्कॉन से भक्तों के आने का प्रोग्राम है। इस रथ यात्रा में नासिक ढोल एवम इस्कॉन के भक्तो द्वारा मद्रंग एवं करताल के साथ भगवान के रथ के आगे कीर्तन का आनंद नगर वासियों को मिलेगा |
भगवान जगन्नाथ जी के 8 जुलाई दिन सोमवार को नगर आगमन पर भव्य एवं दिव्य संकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन राज मंदिर बैंक्वेट हॉल में शाम 7:00 बजे से आयोजित किया गया है।
भगवान जगन्नाथ जी का उत्सव गाँधी कॉलोनी बारात घर में 10 जुलाई प्रात 1:00 बजे किया जायेगा।
ब्रह्म पुराण में कहा गया है जो मनुष्य भगवान जगन्नाथ जी के रथ के रस्से को खींचता है, उनका कीर्तन एवं नृत्य करता है व उनका प्रसाद प्राप्त करता है, उसके जन्मों- जन्मों के पापों का नाश हो जाते है एवं बैकुंठ धाम की प्रति हो जाती है।
सभी नगर वासियों से इस्कॉन प्रचार समिति ने निवेदन किया है कि सभी कार्यक्रमों में अपने मित्र एवं परिवार सहित सम्मिलित होकर जीवन कृतार्थ करें।


