देहरादून ।उत्तराखंड में तेज बारिश के बाद तमाम सड़कों पर भूस्खलन की वजह से चारधाम यात्रा एक दिन के लिए रोक दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट देखते हुए लोगों को रविवार को किसी भी तरह की यात्रा से बचने की एडवाइजरी जारी की है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि चारधाम यात्रा स्थगित करने का फैसला तीर्थयात्रियों के जान-माल की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया। जो यात्री जहां हैं वहीं रहें। तमाम स्थानों पर सड़कें भू स्खलन के कारण अवरुद्ध हो गई हैं।
उत्तराखंड के 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। सीएम धामी ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।
Author: Taja Report
Post Views: 11

