ऋषिकेश । आरएसएस सरसंघचालक आदरणीय डॉ. मोहन भागवत ने भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा निर्मित माधव सेवा विश्राम सदन का लोकार्पण किया।
उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रतिभाग करते हुए नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार मे स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि ऋषियों की पावन भूमि ऋषिकेश में एम्स हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों के परिजनों के विश्राम व भोजन व्यवस्था के लिए “भाऊराव देवरस सेवा न्यास” द्वारा सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ों की सेवाओं हेतु नव निर्मित माधव सेवा विश्राम सदन के लोकार्पण के शुभअवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक आदरणीय डॉ मोहन भागवत ने जनसभा को सम्बोधित किया।
मंत्री कपिल देव ने बताया कि भाऊराव देवरस ज के लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए भाऊराव देवरस सेवा न्यास निरंतर लोक सेवा का कार्य कर रहा है। निश्चित ही न्यास सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े बंधुओं की शिक्षा व स्वास्थ्य की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए उनका स्तर सुधारना में सफल होगा एवं ऋषिकेश में निर्मित माधव सेवा विश्राम सदन आमजन के कल्याण में सहायक सिद्ध होगा।इस अवसर पर पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी, पूज्य संत रामायण मर्मज्ञ विजय कौशल, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी, त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मंत्री व सांसद रमेश पोखरियाल , कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,एम्स निदेशक मीनू एवम् संघ के कई वरिष्ठ प्रचारक आदि गणमान्य मौजूद रहें।
l


