मुज़फ्फरनगर । राजकीय पुस्तकालय में स्थापित ई-लाइब्रेरी में ऐतिहासिक दुर्लभ पुस्तकें (Historical Rare Book) उपलब्ध कराने की मांग अशोक बालियान ने की है।
पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने ज़िलाधिकारी मुज़फ़्फ़रनगर को एक पत्र भेजते हुये कहा है कि पीजेंट के पास लगभग 10 हजार ऐतिहासिक दुर्लभ डिजिटल रूप में (सॉफ्ट कॉपी) ई-पुस्तकों का संग्रह है,जिन्हें जनपद मुज़फ्फरनगर में महावीर चौक पर स्थित राजकीय पुस्तकालय में स्थापित ई-लाइब्रेरी को निशुल्क देने का प्रस्ताव करती है। अंग्रेजी-हिंदी में उपलब्ध दुर्लभ पुस्तकों और भारतीय इतिहास और संस्कृति आदि की दुर्लभ पुस्तकें अनुसंधान करने की दिशा में अनुसंधान करने वाले छात्रों व छात्राओं का भी मार्गदर्शन करेगी। इस ई- लाइब्रेरी में इन ऐतिहासिक पुस्तकों के उपलब्ध होने पर जनपद के लोगों को ऐतिहासिक दुर्लभ पुस्तकें पढने का अवसर मिलेगा।
दिनांक 12-12-2020 को राजकीय पुस्तकालय में ई-लाइब्रेरी स्थापित हुई थी,लेकिन उन कम्पूटर को अन्य विभागों में मांगने से उनमे वे पुस्तके इस समय उपलब्ध नही है, हमारा यह भी अनुरोध है कि राजकीय पुस्तकालय में स्थापित ई-लाइब्रेरी के कम्पूटर को अन्य विभाग को न दिए जाए, जिससे कि उनमे पुस्तकें सुरक्षित रह सके। इस ई-लाइब्रेरी में हार्ड ड्राइव अधिक स्टोरेज डिवाइस होनी चाहिए, ताकि सभी ऐतिहासिक दुर्लभ पुस्तकों इंस्टाल हो सकें।
अत: आपसे अनुरोध है कि जनपद मुज़फ्फरनगर में राजकीय पुस्तकालय, (महावीर चौक मुज़फ्फरनगर) में स्थापित ई-लाइब्रेरी को ऐतिहासिक दुर्लभ पुस्तकों (Historical Rare Book) को निशुल्क लेने के सम्बन्ध में जिला विधालय निरीक्षक को समुचित कार्यवाही करने का आदेश देने कष्ट करे। आभारी होंगे।


