Skip to main content

TR NEWS UP-UK

चरथावल में हजारों की नकदी व पिकअप समेत दो शातिर मुठभेड़ में दबोचे

मुजफ्फरनगर । थाना चरथावल पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान 02 शातिर पशु चोर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार कर पशु चोरी के 03 अभियोगो का सफल अनावरण किया है। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 01 भैंस व 01 बच्चा(कटिया), घटना में प्रयुक्त हुई पिकअप गाडी, अवैध शस्त्र व 33,000/- रूपये नगद बरामद किए हैं। 

थाना चरथावल पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान 02 शातिर पशु चोर अभियुक्त घायल/ गिरफ्तार सहित कुल 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए पशु चोरी के 03 अभियोगो का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 01 भैंस व 01 बच्चा(कटिया), घटना में प्रयुक्त हुई पिकअप गाडी नं0 UP12CT3866, अवैध शस्त्र व 33 हजार रुपये बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

23 जून को वादी द्वारा थाना चरथावल पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि दिनांक 22/23.06.2024 की रात्रि को अज्ञात चोरो द्वारा वादी के घेर का ताला तोडकर 02 भैंस चोरी कर ली गई है। जिसके सम्बन्ध में थाना चरथावल पर मु0अ0स0-138/24 धारा- 380 भादवि पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित गयी। थाना चरथावल पुलिस को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चोरी के मुकदमे से सम्बन्धित चोरी की गई भैस को चोर आज बेचने के लिए पिकअप गाडी से जाने वाले है जो मुजफ्फरनगर की तरफ से या रोहाना की तरफ से पिन्ना वाईपास होते हुये आने वाले है। इस सूचना पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए सघनता से चेकिंग की जाने लगी। कुछ समय पश्चात मुजफ्फरनगर की तरफ से 01 पिकअप गाडी आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकने का ईशारा किया गया परन्तु वह नही रूकी। जिसपर पुलिस टीम द्वारा उक्त गाडी का पीछा करते हुए घेरबन्दी की गई। अभियुक्तगण द्वारा खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देखकर गाडी को सडक किनारे खडा करके पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिससे पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 02 बदमाश घायल हो गये तथा 01 बदमाश को पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया तथा 02 बदमाश रात्रि के अन्धेरा व घने जंगल का लाभ उठाकर भाग गये। जिनकी गिरफ्तारी हेतु काम्बिंग की जा रही है। घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु सीएचसी चरथावल भेजा गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 भैंस व 01 बच्चा (कटिया), घटना में प्रयुक्त महिन्द्र पिकअप नं0- UP12CT3866, अवैध शस्त्र व 33 हजार रुपये बरामद किये गये।  

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम-*

1. जीशान पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम खामपुर थाना छपार, मुजफ्फरनगर।(घायल)

2. आस मौहम्मद उर्फ आंशु पुत्र खैराती निवासी ग्राम खामपुर थाना छपार, मुजफ्फरनगर।(घायल)

3. रिहान पुत्र खुर्शीद निवासी मो0 मदनी नगरपटरी कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी का विवरण-*

☑️ 02 तमंचा मय 02 खोखा व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

☑️ महेंद्रा पिक अप गाडी नं0 UP12CT3866। (घटना में प्रयुक्त)

☑️ 33 हजार रुपये नकद।

☑️ 01 भैंस व 01 बच्चा (कटिया) ( मुअ0स0- 138/24 धारा 380 भादवि थाना चरथावल से सम्बन्धित) 

प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम तीनो द्वारा अन्य साथीयों भूरा पुत्र यासीन निवासी मौ0 इन्द्रपुरी कस्बा व थाना निवाडी गाजियाबाद व मुकम्मिल पुत्र शमशाद निवासी ग्राम लुहारीखुर्द थाना चरथावल मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर करीब एक सप्ताह पहले ग्राम लुहारीखुर्द में 01 घेर के लोहे के फाटक को खोलकर दो भैंस चोरी की थी। जिनमें से एक भैस बयानहार ( बयाने वाली ) थी जिसे हम लोगो ने पास के जंगल में छिपा रखा था, जिसको हम आज बेचने जा रहे थे। इससे पहले दिनांक 22/23.06.2024 की रात्रि को ग्राम लुहारी थाना चरथावल व दिनांक 25/26.06.2024 की रात्रि को ग्राम खामपुर थाना छपार से व दिनांक 26.03.2024 की रात्रि को ग्राम सैदरपुरा खुर्द थाना तितावी से चोरी की गई भैंसो को बेच दिया था आज जो हमसे पैसे मिले है उन्ही भैसो के बिक्री के है तथा कुछ पेसे हम लोगों ने खर्च कर दिये।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *