घरों में लड्डू गोपाल रखने का चलन तो बढ़ा है, पर ज्यादातर लोग इनके नियमों का पालन सही ढंग से नहीं कर पाते। लड्डू गोपाल को घर लाने का कोई निश्चित शुभ मुहूर्त नहीं है, लेकिन जन्माष्टमी के दिन के इनको घर लाना शुभ माना जाता है। लड्डू गोपाल को घर में कभी भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। अगर ज्यादा समय के लिए बाहर जाएं तो इनको साथ ले जाएं। लड्डू गोपाल को रात को उनके बिस्तर पर सुला देना चाहिए और मंदिर का पर्दा गिरा देना चाहिए। लड्डू गोपाल का रोजना शृंगार भी करना चाहिए। उनके माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। लड्डू गोपाल को दिन में कम से कम चार बार जरूर भोग लगाएं। इसमें सात्विक भोजन और मिष्ठान चढ़ा सकते हैं। सुबह उठकर स्नान करने के बाद लड्डू गोपाल की आरती करें और शाम को भी उनकी आरती करें। अगर आप घर के मंदिर में लड्डू गोपाल को रखते हैं तो उनको नियमित स्नान कराना चाहिए और उनके कपड़े बदलने चाहिए। घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति को ज्यादा बड़ा नहीं रखना चाहिए। अपने अंगूठे के आकार या करीब 3 इंच की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है।

