लखनऊ। वरिष्ठ IAS मनोज कुमार सिंह यूपी के नए मुख्य सचिव होंगे।
वे 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। दुर्गा शंकर मिश्रा को चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिला। दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल आज समाप्त होने पर सीएम ने निर्णय लिया कि मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC दोनों होंगे। मनोज सिंह के मुख्य सचिव बनने का आदेश जारी हो गया है। आज दोपहर बाद मनोज सिंह मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभालेंगे।मनोज कुमार सिंह 1987 बैच के अरुण सिंघल, इसी बैच की लीना नंदन और 1988 बैच के रजनीश दुबे को सुपरसीड करके मुख्य सचिव बनाए गए हैं। अरुण सिंघल और लीना नंदन केंद्रीय नियुक्ति पर हैं, जबकि रजनीश दुबे राजस्व परिषद के अध्यक्ष हैं।
Author: Taja Report
Views: 30

