Skip to main content

TR NEWS UP-UK

देवर के इश्क में महिला ने अपने तीन बच्चों को नहर में फेंक कर ले ली उनकी जान

औरैया । ट्रिपल मर्डर में देवर – भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने देवर से इश्क और शादी क़ी चाह में 4 मासूम बच्चो को नहर में फेंक दिया। इनमें तीन की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि औरैया जिले में 3 अबोध बच्चो को पानी डुबोकर मारने वाली माँ प्रियंका पुलिस के सामने बार बार बयान बदलती रही। कभी गरीबी तो कभी भूख को उसने ट्रिपल मर्डर क़ी वजह बताया। पूछताछ में राज खुलने के बाद देवर – भाभी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि पति क़ी मौत के बाद प्रियंका अपने देवर आशीष संग रह रही थी। आशीष ने विवाह के लिए शर्त रखी क़ी वह बच्चो को नहीं अपनायेगा। इसके बाद आशीष व प्रियंका ने मिलकर सभी 4 बच्चो क़ी हत्या करने का प्लान बनाया। प्लान के तहत प्रियंका को नदी किनारे जाकर बच्चो क़ी हत्या करनी थी। मगर एक बच्चा निकल भागा। अब पुलिस ने देवर व भाभी को अरेस्ट कर लिया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *