मुजफ्फरनगर । देर रात अंसारी रोड बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने कामधेनु मार्केट ऊपरी मंजिल ओम ट्रेड्स की शॉप में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग पर काबू किया। आग से काफी सामान जल गया। लगभग 4 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। कुछ कैश और कागजात भी आग जलकर राख हो गये। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी।
Author: Taja Report
Views: 19


