मुजफ्फरनगर | एशिया की सुप्रसिद्ध गुड मंडी के एसो. के चुनाव के परिणाम में संजय मित्तल ग्रुप ने बिकवाल ग्रुप की हुई गिनती में जीत का परचम लहराया ।
दी गुड़ खाण्डसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव आज नवीन मंडी स्थल पर मतदान के पश्चात मतगणना हुई, जिसमें संजय मित्तल व उनके सहयोगियों की शानदार जीत हुई, दूसरे गुट के व्यापारी नेता व भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अंचित मित्तल, संजय मिश्रा व जितेंद्र कुच्छल को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
नवीन मंडी स्थल में संजय मित्तल गुट के बिकवाल पक्ष के सभी पंद्रह सदस्य जीत गए हैं, जबकि अंचित मित्तल, संजय मिश्रा व जितेंद्र कुच्छल को करारी हार का सामना करना पड़ा है। अभी खरीददार पक्ष की गिनती चल रही है, जिसमें भी संजय मित्तल गुट का ही पलड़ा भारी बताया जा रहा है।इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी हरिशंकर मुंदडा, उद्यमी एवं व्यापारी राकेश बिंदल, अंबरीश गोयल,हरिशंकर तायल, पप्पू भाई जैन, भूषण लाल सिंघल, अशोक कुमार गोयल नरेश गोयल महेश चौहान आदि व्यापारियों ने संजय मित्तल गुट को जीतने पर बधाई दी।
नवीन मंडी स्थल में संजय मित्तल गुट के बिकवाल पक्ष के सभी पंद्रह सदस्य जीत गए हैं, जबकि अंचित मित्तल, संजय मिश्रा व जितेंद्र कुच्छल को करारी हार का सामना करना पड़ा है। अभी खरीददार पक्ष की गिनती चल रही है, जिसमें भी संजय मित्तल गुट का ही पलड़ा भारी बताया जा रहा है।


