Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर प्राधिकरण के द्वारा एक और अवैध कॉलोनी ध्वस्त

मुजफ्फरनगर । विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र बुढाना के अन्तर्गत उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में तथा आदित्य प्रजापति, सचिव, विकास प्राधिकरण के नेतृत्व में तथा अमन कुमार, नायब तहसीलदार बुढाना व स्थानीय पुलिस बल की उपस्थिति में आज दिनांक 27.06.2024 को भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता पवन कुमार पुत्र स्व० ओमप्रकाश व आदि द्वारा ख०नं० 2593, बरकता रोड, गौशाला के पास, बुढाना में लगभग 11 बीघा, मयंक त्यागी, अश्वनी, मनोज पुत्रगण जसवन्त सिंह, शिवराज जैन पुत्र पल्टूराम आदि द्वारा बरकता रोड, बुढाना में लगभग 06 बीघा एवं प्रवेश त्यागी, राकेश त्यागी पुत्रगण जयप्रकाश त्यागी आदि द्वारा ख०नं० 1368, 1369, 1300, मौ० पछाला पूर्वी, निकट सरकारी अस्पताल, कस्बा बुढाना में लगभग 30 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त 03 स्थलों पर लगभग 47 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *