मुजफ्फरनगर । पश्चिम उत्तर प्रदेश उघोग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों प्रदेश संयुक्त महामंत्री अशोक बाटला, प्रदेश संगठन मंत्री पवन सिंघल, जिला अध्यक्ष गोपाल मित्तल, जिला महामंत्री दीपक नारंग, नगर अध्यक्ष प्रमोद टांक, नगर महामंत्री सतनाम सिंह, युवा नगर अध्यक्ष राजीव बंसल के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को नगर में लगातार बढ़ रही अनेकों समस्याओं को लेकर दिया गया। इस अवसर पर डा० धर्मेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, सिद्धार्थ बाटला प्रदेश युवा उपाध्यक्ष,अतुल जैन, गुरदीप सिंह सिडांना, संदीप मित्तल, सुरेश, सुधीर आदि उपस्थित रहे। ज्ञापन में कहा गया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल विगत कई दशको से व्यापारी समाज की सेवा में संघर्षरत संगठन है। जिसके सहयोग द्वारा समय समय पर व्यापार ही नहीं अपितु सामाजिक व्यवस्थाओ का भी निदान कराया गया है। आज संगठन का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रशासन से सम्बद्ध कुछ समस्याओं की ओर आपका ध्यान आकर्षित कराने के लिए आपके सम्मुख है। आशा करते है कि आप इस ओर विशेष ध्यान देगें-
1. दो पहिया वाहन की चेकिंग की प्रकिया नगर मे बखूबी चल रही है, परन्तु उसके दण्ड के माप में कहीं कहीं भिन्नता पायी जा रही है। ऐसे में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा संज्ञान में लेने पर उपयुक्त जवाब नहीं मिल पाता है। अनुरोध है कि ऐसी न्यायविरोधी कार्यों की जॉच करके तुरन्त अंकुश लगाया जायें।
2. नई मण्डी एक आवासीय क्षेत्र है, जहाँ शहर का एक बडी संख्या में वर्ग रहता है। जानसठ पुल के नीचे मीका बिहार के गेट पर एक बीयर शॉप है। जहाँ सायंकाल 7 बजे के बाद 10 बजे तक पुल के नीचे मीड इकठठी होने का कार्य लम्बे समय से चल रहा है। वर्तमान में यहाँ धर्मविशेष के लोगो की संख्या में अधिकता आयी है जो गुजरती महिलाओं को छेडने व फबकिया कसने का कार्य करते है। निकट में थाना होने के कारण वहाँ के स्थानीय लोगो ने इसकी जानकारी थाने पर दी पर अस्थाई कार्यवाही की गई जिस कारण स्थिति यथावत है। भविष्य में यह कोई नई रूपरेखा न बना दें ऐसा होने की आशंका भी है क्योकि सामने ही 3 एटीएम भी है। समाधन स्वरूप या तो इस ठेके का स्थान परिवर्तित हो या ठेके की सरकारी कैन्टीन हो, ताकि बाहर मात्र बिकी हो सेवन नही। आप इस पर विशेष ध्यान देने का कष्ट करें।
3. हाल ही में एटूजेड रोड पर बर्बरता से हुई डकैती से नगर का वह व्यापारी जो बाहरी कॉलोनियों में रहते है, ऐसे व्यापारियों में डर का माहौल है। कृपया हुई डकैतियों का खुलासा त्वरित करवाने का कष्ट करें व ऐसे क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था और दुरूस्त कराने का कष्ट करे।
4. हाल ही में कुछ युवाओं का रेकिट जोकि बदमाशी के साथ ही साथ बाईक चोर रेकिट भी हैं, ऐसा गाँधी कॉलोनी की बाईक चोरी में देखा गया, इस पर विशेष टीम के गठन की आवश्यकता है।
आपसे निवेदन ही नही आशा है कि आप इस और प्राथमिकता देते हुए समुचित व्यवस्था को सकारात्मक स्वरूप देने का कष्ट करेगें।



