औरैया । जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के गांव ताल्हेपुर में एक महिला ने अपने ही तीन बच्चों की जान ले ली। बताया जाता है कि देवर से लड़ाई के बाद अपने चार छोटे-छोटे बच्चों को नहर पर लेकर पहुंची। यहां तीन बच्चों को नहर के पानी में डुबोकर मार दिया। दो बच्चों के शव मिल गये जबकि अभी एक बच्चे की पुलिस नहर में तलाश कर रही है। मां की हरकत देखकर एक बच्चा मौके से बचकर भाग गया। इससे उसकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। तीसरे की तलाश की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 13

