मुजफ्फरनगर । जीआरपी थाना प्रभारी संदीप कुमार के कुशल निर्देशन में उपनिरीक्षक अक्षय खारी व उनकी टीम ने चैकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर पर अभियुक्त विद्यानन्द कुमार पुत्र रामप्रवेश राय निवासी ग्राम सिकन्दरा थाना बार् जनपद पटना बिहार से एक हैंड बैग ब्राउन रंग का जिसमें 04 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है। अभियुक्त विद्यानन्द कुमार उपरोक्त से बरामद 04 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा कीमत करीब 46000/- रुपये के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 17/2024 धारा 08/20 एन०डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत किया गया। माल बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार शुदा अभियुक्त विद्यानन्द कुमार उपरोक्त को थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 17/2024 धारा 08/20 एन०डी०पी०एस० एक्ट में अभियुक्त को जीआरपी थाना पुलिस ने जेल भेज दिया हैं।विदित हो कि पकड़े गये अभियुक्त का अपराध करने का तरीके से पुलिस के पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त शातिर अपराधी है जो बिहार राज्य से नाजायज गांजा लाकर बेचने का कार्य करता है। आज रेलवे स्टेशन मु०नगर पर बेचने की फिराक में था, जिसे थाना जीआरपी मु० नगर पुलिस की सतर्कता के रहते रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर प्लेटफार्म नं01 पर डाकघर के पास बंद पड़े टॉयलेट के नजदीक पकड़ा गया है।इस अभियुक्त के गिरफ्तार होने से अवैध नशे पर लगाम लगेगी।


