मुजफ्फरनगर । नए नवेले खालापार थाने पर तैनात दरोगा रमित ने एक बच्चे को अपनी कार से कुचल दिया। मौहल्ले के निवासियों का आरोप है कि दरोगा रमित रॉन्ग साइड से कार में सवार होकर तेज रफ्तार से थाने जा रहा था।
सूचना पर मौहल्ले वासियों ने हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को जिला चिकित्सालय पहुँचाया। परिजनों के मुताबिक बच्चे की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
मौके पर मौजूद लोगो का कहना है कि दरोगा रमित लापरवाही से कार चला रहा था।
Author: Taja Report
Post Views: 15


