मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर गांधी कालोनी निवासी दो लड़के और चार लड़कियों को हिरासत में ले लिया।
बताया गया है कि रेलवे रोड पर कमल थिएटर बिल्डिंग में एक स्पा सेंटर खोलने की तैयारी थी। इसके लिए चार युवतियों को भी बुलाया गया था। आज एक सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। गांधी कॉलोनी निवासी युवकों का कहना है कि उन्होंने इसके लिए बाकायदा श्रम विभाग से परमीशन ली है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
Author: Taja Report
Views: 19


