मुजफ्फरनगर । एसओजी मुजफ्फरनगर व एटीएस सहारनुपर की संयुक्त टीम द्वारा जाली भारतीय करेंसी नोटों को बाजार में खपाने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 77500/- रुपये (जाली भारतीय करेंसी नोट) 02 मोबाईल फोन, 03 एटीएम कार्ड, 01 मोटरसाईकिल व अन्य प्रपत्र बरामद। एसओजी मुजफ्फरनगर व एटीएस साहरनपुर की संयुक्त टीम द्वारा जाली करेंसी नोटों को बाजार में खपाने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण को चरथावल रोड पर काली नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 77500/- रुपये (जाली करेंसी नोट) 02 मोबाईल फोन, 03 एटीएम कार्ड, 01 मोटरसाईकिल व अन्य प्रपत्र बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 25/26/.06.2024 की रात्रि को एसओजी मुजफ्फरनगर व एटीएस सहारनपुर की संयुक्त टीम को मुखबिर खास के जरिये सूचना मिली की जाली करेंसी नोटों को बाजार में खपाने वाले 02 अभियुक्तगण जाली नोटों के साथ मुजफ्फरनगर से चरथावल रोड पर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुजफ्फरनगर से चरथावल रोड पर काली नदी पुल के पास मुखबिर ने इशारा कर बताया कि यहां पर खड़े ये 02 व्यक्ति वही हैं जिनके बारे में मैंने आपको बताया था। पुलिस टीम द्वारा बिना देर किये मुखबिर द्वारा बताये गये दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 77500/- रुपये (जाली करेंसी नोट) 02 मोबाईल फोन, 03 एटीएम कार्ड, 01 मोटरसाईकिल व अन्य प्रपत्र बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 282/2024 धारा 489,489ए,489बी,489सी पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1-* फुलेन्द्र उर्फ कोच पुत्र बाबूराम निवासी पंजाबी नुमाईश कैंप वाली गली थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*2-* सद्दाम पुत्र हारून न वासी गांव नवादा थाना सरसावा, सहारनपुर।
*वांछित/फरार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1-* सलीम पुत्र युसुफ निवासी हुसैनाबाद भनावाडा,मुजफ्फरनगर।
*2-* मुजम्मिल पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात।
*बरामदगी-*
✅500 रुपये के 155 जाली भारतीय करेंसी नोट कुल 77500/- रुपये
✅02 मोबाईल फोन
✅01 पेनकार्ड
✅01 आधार कार्ड
✅01 ड्राइविंग लाईसेन्स
✅03 एटीएम कार्ड
✅01 हीरो डीलक्स मोटरसाईकिल (HR 02 AT 7939)
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम दोनों जाली करेंसी नोटों को बाजार में खपाने का कार्य करते हैं, हम ये जाली करेंसी नोट हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी सलीम तथा मुजम्मिल जिसका पता हमें मालूम नही है से लाते हैं तथा लाये गये नोटों को विभिन्न स्थानों पर बाजार में खपाकर इस कार्य से अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं।


