Skip to main content

TR NEWS UP-UK

होठों पर लिपस्टिक और माथे पर बिंदी, सज संवरकर फांसी पर लटका अधिकारी

पंतनगर। पंतनगर एयरपोर्ट एयर ट्रैफिक कंट्रोल टीम में काम करने वाले असिस्टेंट मैनेजर आशीष ने खुद को दुल्हन के वेश में सजाया और फिर अपने ही आवास पर चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। ​शव के होठों पर लिस्पटिक, माथे पर बिंदी और महिला के वेश को देखकर हर कोई अचंभित रह गया। आशीष की मौत हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आशीष की लाश कमरे में फंदे से झूलती मिली। उन्होंने महिलाओं की तरह श्रृंगार किया हुआ था। जबकि उनके जानने वालों का कहना है कि आशीष का ऐसा नेचर उन्होंने कभी फील नहीं किया। तो क्या आशीष किसी तंत्र मंत्र में फंस गया था या फिर ये सेक्सुअल डिसऑर्डर भी हो सकता है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। 35 साल के आशीष पिथौरागढ़ के रहने वाले थे। वह एयरपोर्ट परिसर के सरकारी आवास में रहते थे। सोमवार शाम को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। उस दिन उनके साथ उनका भांजा और एक अन्य दोस्त भी थी। सुबह उनके भांजे आकाश ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद दरवाजे को तोड़ दिया गया। अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया। चुन्नी के सहारे पंखे पर आशीष की लाश झूल रही थी, वो भी महिला के वेश में। शव को उतारकर अस्पताल ले जाया गया। परिवार को सूचना दी गई। जहां उनकी पत्नी और बेटी है। इसके पीछे मनोवैज्ञानिक वजह भी हो सकती है। हो सकता है कि आशीष किसी डिसऑर्डर से जूझ रहे हों, जिसकी भनक किसी को न हो। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में जुटी हुई है कि आशीष ने किसी शादीशुदा महिला की तरह कपड़े पहनकर और बिंदी, लिस्पटिक लगाकर मौत को गले क्यों लगा लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *