नैनीताल /मुजफ्फरनगर । उत्तराखण्ड में अपहृत नाबालिग किशोरियों को मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर से बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
नैनीताल में राधा गोस्वामी पत्नी स्व रविन्द्र नाथ गोस्वामी निवासी वार्ड न- 14, जवाहर नगर, थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल द्वारा थाना हाजा पर तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री उम्र 15 वर्ष व किरायेदार की पुत्री उम्र 12 वर्ष दिनांक 20/06/2024 को समय लगभग 7.00 बजे सांय घर लापता हो गई हैं। इसके बाद दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा उनके अपहरण का सुराग लगने के बाद हिंदू संगठनों ने हंगामा किया थाा। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व मे एसओजी प्रभारी व अन्य नियुक्त पुलिस टीम द्वारा गत दिवस मुखबिर की सूचना पर दोनों अपहृत बालिकाओं को रेलवे स्टेशन मंसूरपुर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से बरामद किया गया व विधि का उल्लंघन करने वाले बालक उपरोक्त को संरक्षण में लिया गया और इनके साथ मौजूद आमिल को भी इस प्रकरण मे पूछताछ हेतु हल्द्वानी लेकर आये। अपहर्ताओं से की गयी पूछताछ पर पाया गया कि आमिल द्वारा ही उक्त नाबालिग अपहृत बालिकाओं एंव उक्त विधि विवादित किशोर को 02 दिन तक अपने घर में छिपाकर रखा गया एंव उन्हें भगाने में सहयोग करते हुए भागने के लिए 2,000 रूपये भी दिए गये। निशा, उजैर उर्फ आसिफ व अब्दुल समी उर्फ भोला जिन्हें वृहद पूछताछ हेतु थाने तलब किया गया था, से विस्तृत पूछताछ पर निशा, उजैर उर्फ आसिफ व अब्दुल समी उर्फ भोला द्वारा अपहृत/गुमशुदा नाबालिग बालिकाओ व बालक के बारे मे पूर्ण जानकारी होने के उपरान्त भी अपहृत नाबालिक लडकियो को शरण देने तथा इनको छिपाने मे मदद करने तथा अपहृत/गुमशुदा लडकियो के परिजनो तथा पुलिस प्रशासन को कोई सूचना नही देने के तथ्य प्रकाश मे आये, जिस कारण मुकदमा उपरोक्त मे निशा उर्फ नूरीन पत्नि उजैर उर्फ आसिफ निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं उत्तर प्रदेश व उजैर उर्फ आसिफ पुत्र हफीज अहमद निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं उत्तर प्रदेश व अब्दुल समी उर्फ भोला पुत्र अब्दुल रशीद निवासी ला0न0 17 थाना बनभूलपुरा व आमिल उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 368/120 बी भादवि हिरासत पुलिस मे लिया गया।
नाबालिको को गुमराह कर भगाने/संरक्षण देने वाले अभियुक्त गण-
1-आमिल पुत्र अमीर हसन निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेडा जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0।
2-निशा उर्फ नूरीन पत्नि उजैर उर्फ आसिफ निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं उत्तर प्रदेश।
3-उजैर उर्फ आसिफ पुत्र हफीज अहमद निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं उत्तर प्रदेश।
4-अब्दुल समी उर्फ भोला पुत्र अब्दुल रशीद निवासी ला0न0 17 थाना बनभूलपुरा।
5- विधि का उल्लघन करने वाला बालक।

