मुजफ्फरनगर। मंगलवार की देर रात शहर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत रुड़की रोड पर आसपास के कॉलोनी वासियों सहित राहगीरों में उस वक्त हड़कंप के साथ सनसनी फैल गई जब रुड़की रोड पर स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में अचानक शार्ट शर्किट से आग लग गई।
थाना सिविल लाईन क्षेत्र के रुड़की रोड इंद्रा कालोनी के पास बैंक में आग लगता देख आसपास से गुजर रहे राहगीरों सहित कॉलोनी वासियों ने मामले की सूचना यूपी 112 डायल सहित थाना सिविल लाइन पुलिस एवं दमकल विभाग को भी दे दी जहां मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिविल लाइन भारी पुलिस फोर्स एवं दमकल विभाग की गाड़ियों के साथ मौके की ओर दौड़ पड़े। जहां मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घण्टो के अधिक प्रयास के बाद बैंक में लगी आग को बुझाने में सफलता प्राप्त की तो वही पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की सूचना बैंक अधिकारियों कर्मचारियों को भी दे दी। बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया।


