मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की उद्योगहित में एक बहुत पुरानी माँग थी कि उद्योग लगाते समय प्राधिकरण द्वारा सिर्फ़ निर्मित भाग पर ही विकास शुल्क लिया जाना चाहिए क्योंकि उद्योग में बहुत सारा भाग खुला छोड़ना पड़ता है ।उद्योग में औद्योगिक भूमि पर सिर्फ़ निर्मित भाग पर ही विकास शुल्क लिए जाने के प्राधिकरण के फ़ैसले से उधमियों में ख़ुशी का माहौल है इस कराने में कपिल देव जी का भी योगदान रहा ।अपनी खुशी जाहिर करने व आभार व्यक्त करने के लिए पवन गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधी मण्डल ने मंत्री कपिल देव का उनके आवास पर जाकर धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि उद्योग की प्रगति व माननीय मुख्यमंत्री जी की उत्तरप्रदेश को वन ट्रिलियन इकॉनोमी बनाने की निश्चय में सहयोगी होगा । नये उद्योग लगेंगे तो रोज़गार सृजन भी होगा मुज़फ़्फ़रनगर का विकास भी होगा l
कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सदैव उद्योग हित में आपके साथ है ।
स्वागत आभार व्यक्त करने वालों में आईआईए चेयरमैन पवन कुमार गोयल, पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, रविंद्र सिंघल स्वास्तिक, सचिव अमित जैन, वाइस चेयरमैन अमित गर्ग, सह सचिव दीपक सिंघल, अमन गुप्ता, पी आर ओ राज शाह, मनोज गर्ग, सुधीर अग्रवाल, राहुल सिंघल आदि उपस्थित रहे।

वही दूसरी ओर मंत्री कपिल देव अग्रवाल फेडरेशन भवन आए टीम फेडरेशन और अन्य उधमीयों ने मंत्री का पटका पहना कर वह बुके देकर गर्म जोशी से स्वागत किया! एमडीए केवल कवर्ड एरिया पर चार्ज लेंगे! आदेश पारित कराने में मंत्री कपिल देव का विशेष सहयोग है।


