Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर कांवड यात्रा को निर्विघ्न व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने धर्मगुरुओं के साथ की बैठक

मुजफ्फरनगर । कांवड यात्रा को निर्विघ्न व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा धर्मगुरुओं के साथ वार्ता कर सुझावों का आदान-प्रदान किया। अधिनस्थों को  आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

 जनपद मुजफ्फरनगर में आगामी कांवड़ यात्रा 2024- को निर्विघ्न व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा आज दिनांक 24.06.2024 को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं के साथ वार्ता करते हुए सुझावों का आदान-प्रदान किया गया। वार्ता में धर्मगुरु यशवीर महाराज द्वारा बताया गया कि कांवड मार्ग पर कुछ होटल/ढाबों संचालकों द्वारा नाम व पहचान छिपाकर होटल/ढाबों का संचालन किया जा रहा है जिससे कांवडियों में भ्रम की स्थिती पैदा हो जाती है तथा उनकी धार्मिक भावना आहत होती है। महोदय द्वारा उक्त के समाधान हेतु अधिनस्थों को निर्देशित किया गया कि कांवड मार्ग पर संचालित सभी होटल/ढाबों का भौतिक सत्यापन करना सुनिश्चित करें, साथ ही होटल संचालको के साथ वार्ता कर सभी को बतायें की सभी होटल/ढ़ाबा संचालक अपने होटल के होर्डिंग/बोर्ड पर स्पष्ट नाम अंकित करे तथा होटल संचालक/मालिक के नाम का भी उल्लेख करें, कोई भी दूसरे धर्म के नाम अथवा धार्मिक चिन्हों का प्रयोग होटल/ढाबों के होर्डिंग/साईन बोर्ड पर प्रदर्शित ना करें जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत होती हो।

गोष्ठी के दौरान एडीएम प्रशासन  नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर  सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  आदित्य बंसल, नगर मजिस्ट्रेट  विकास कश्यप सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *