Skip to main content

TR NEWS UP-UK

50 लाख के मादक पदार्थों समेत दो शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान 02 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को बुढ़ाना कांधला मार्ग पर गढ़ी सखावतपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 500 ग्राम अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 50 लाख) तथा तस्करी मे प्रयुक्त 01 कार बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण- थाना बुढ़ाना पुलिस को मुखबिर खास के जरिये सूचना मिली 01 गाड़ी में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तगण बुढ़ाना- कांधला मार्ग पर आने वाले हैं। इस सूचना पर थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया तथा बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाले वाहनो की चैकिंग करने लगे। कुछ समय पश्चात मेरठ की ओर से 01 कार आती हुई दिखाई दी जिसे चैकिंग हेतु रुकने का ईशारा किया गया तो कार सवारों द्वारा बैरियर की साईड से कार को लेकर भागने का प्रयास किया गया। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा साहस का परिचय देते हुए कार सवारों को भागने का मौका दिये बिना आवश्यक बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 500 ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 50 लाख) तथा तस्करी मे प्रयुक्त 01 कार बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 252/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम शशांक पुत्र मुनीश दीक्षित निवासी मौहल्ला अंसारी थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली व रजत पुत्र मुनीश दीक्षित निवासी मौहल्ला अंसारी थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली।बरामदगी- 500 ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 50 लाख) व 01 फोर्ड फिएस्टा कार नं0- यू0पी0 15 बीजे 7720 व पूछताछ का विवरण- प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वह अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की कार्य करते हैं तथा बरेली में अज्ञात व्यक्ति से मादक पदार्थ लेकर उसे जनपद शामली के विभिन्न क्षेत्रों मे ऊँचे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं।नोट-गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अन्तर्जनपदीय अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण हैं । थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा इनके विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *