Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर भाजपा में फिर निकला गुटबाजी जिन, पूर्व विधायक का पोस्टर से फोटो गायब 

खतौली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नगर मंडल खतौली द्वारा आयोजित कराए गए कार्यक्रम के फ्लैक्स बोर्ड से पूर्व विधायक विक्रम सैनी का फोटो नदारद होने से इनके समर्थकों में नाराजगी पनपने के साथ ही पार्टी की अंदरूनी गुटबंदी भी ज़ाहिर हो रही है।

बीते शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय दुर्गा मंदिर के हॉल में भाजपा नगर मंडल द्वारा भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कराया गया था। कार्यक्रम हेतु बनवाए गए फ्लैक्स बोर्ड पर पूर्व विधायक विक्रम सैनी के अलावा राष्ट्रीय और प्रदेश सहित जिला स्तर के सभी वरिष्ठ नेताओं के फोटो दर्शाए गए थे।

पूर्व विधायक विक्रम सैनी का फोटो फ्लैक्स बोर्ड से गायब होने के चलते इनके समर्थकों में नाराजग़ी है। पूर्व विधायक विक्रम सैनी के फोटो को फ्लैक्स बोर्ड पर जगह न मिलना भाजपा की अंदरूनी कलह को भी बयां कर रहा है।उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में मिली हार का ठीकरा भाजपा नेता एक दूसरे के सिर पर फोडऩे में लगे हुए हैं। बीते दिनों पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार का मुख्य कारण जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी द्वारा पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी करके जयचंदों को तरजीह देने बताया था। चर्चा है कि इसी के चलते शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में लगाए गए फ्लैक्स बोर्ड से पूर्व विधायक विक्रम सैनी का फोटो गायब हुआ है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *