मुज़फ्फरनगर। दो हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। आठ टेंपो सवार घायल हो गए।
भोपा रोड पर ट्रक की टेंपो के साथ टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि टेंपो तेज गति से खड़े ट्रक से जा टकराया, जिसके चलते भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दो मृतकों के शवों को मोर्चरी भेज आगे की जांच पड़ताल की शुरू कर दी। सीओ मंडी रुपाली राव भी मौके और अस्पताल पहुंची।
एक अन्य घटना में नगर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना टोल प्लाजा पर तेज गति से आ रहे टैंकर ने बाइक सवार रणखंडी निवासी बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
Author: Taja Report
Views: 25


