मुजफ्फरनगर I शहर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका चेयरपर्सन द्वारा ढलाव घर के सौंदर्य करण कराए जाने के संबंध में बघरा तांगा स्टैंड ढलाव घर को शिफ्ट कराकर वहां के सौंदर्य करण व बघरा तांगा स्टैंड से लोहिया बाजार तक की जर्जर हो चुकी सड़क बनवाने के लिए व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल,राकेश त्यागी व वार्ड सभासद विजय कुमार द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप,व
बी जे पी नेता गौरव स्वरूप को अभी पूर्व ही अवगत करवाया था उनके द्वारा मौके पर ही बलजीत सिंह को निरीक्षण कर ढलाव घर को शिफ्ट कराने को कहा गया उसी क्रम में आज टीम द्वारा वहां का निरीक्षण किया गया,इस दौरान स्थानीय निवासी भूरा कुरैशी,पवन वर्मा,इंतजार,वसीम मिर्जा,आस मोहम्मद,तरुण मित्तल,शोभित जैन,सुधीर कुमार व उपस्थित नागरिकों द्वारा पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है बलजीत सिंह द्वारा बताया गया कि जल्द ही ढलाव घर का सौंदर्य करण करते हुए सड़क का निर्माण भी किया जाएगा


