Skip to main content

TR NEWS UP-UK

धोखे से लिंग परिवर्तन कराने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 24 घण्टे के अन्दर धोखे से पीडित का लिंग परिवर्तन कराने वाले अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र राम निवासी ग्राम सौरम थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। 

 20 जून 2024 को पीडित द्वारा एक प्रार्थना पत्र थाना मन्सूरपुर पुलिस को दिया गया जिसमे उसने बताया कि अभियुक्तओमप्रकाश पुत्र राम निवासी ग्राम सौरम थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा वादी के साथ मारपीट, धमकी देकर उसके साथ कुकर्म करना तथा फर्जी रुप से वादी का पिता बनकर डॉ0 राजा फारुखी निवासी बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर धोखे से उसका लिंग परिवर्तन करा दिया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 148/2024, धारा 377/326/323/420/506 भादवि पंजीकृत किया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 21.06.2024 को मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पुत्र राम निवासी ग्राम सौरम थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को शाहपुर कट से गिरफ्तार किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*

*1.* ओमप्रकाश पुत्र राम नि0 ग्राम सौरम थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर

 गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि वह बिन्दल पेपर मिल मे काम करता था, वहीं पर पीडित भी मेरे साथ काम करता था । थोडे समय बाद पीडित मेरे कमरे पर आकर रहने लगा और मेरा खाना बना देता था । धीरे धीरे मुझे पीडित से लगाव हो गया था जिस कारण मैने धोखे से उसका लिंग परिवर्तन करा दिया।  

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *