मुजफ्फरनगर। स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय योग शिविर का सफतलता पूर्वक समापन हुआ जिसमें पतंजलि योगपीठ की जिला प्रभारी योगाचार्या श्रीमती प्रभा जी को सम्मानित किया गया । समापन अवसर स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधामोहन तिवारी प्रतिभागियों को योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया । डीएवी कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो डी के त्यागी ने योगाचार्या व सभी प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।
सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंगस्ट यूथ स्पिक मैके द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय शिविर के अंतिम दिन सूक्ष्म क्रियाओं साथ प्राणायाम पर विशेष बल दिया गया । अनुलोम विलोम व कपालभांति के साथ शीतकारी प्राणायाम का भी अभ्यास करवाया गया । योगाचार्या श्रीमती प्रभा ने उपस्थिति युवाओं को अपनी पढ़ाई में एकाग्रता लाने हेतु ध्यान का भी अभ्यास कराया गया ।
शिविर के सफल आयोजन में प्रोफेसर रामकिशन शर्मा, डॉ कुलदीप सिंह, प्रो नवीन शर्मा, डॉ संजीव कुमार, तथा डॉ मृदुला मित्तल,नीति मित्तल राहुल सेन,विपुल छाबड़ा, धीरज उपाध्याय नैतिक चौहान, वेदांशी त्यागी, शौर्य चौहान, आर्यन त्यागी, गर्व दुआ आदि का विशेष योगदान रहा । संचालन व अन्य व्यवस्था का दायित्व डॉ कुलदीप सिंह ने बखूबी निभाया ।


