Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भाजपा जिला पिछड़ा मोर्चा ने योग दिवस धूमधाम से मनाया 

मुजफ्फरनगर। जिला पिछड़ा मोर्चा भाजपा के तत्वाधान में मोर्चे के विजय वर्मा {कार्यक्रम संयोजक व जिला मंत्री} ने अपने फिटनेस फ्रीक जिम गांधी कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को शहर के जाने-माने डॉक्टर मनोज काबरा, डॉ हेमंत सिंह एवं रोहिल वाल्मीकि जिला महामंत्री भाजपा, विजेंद्र पाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा, रामकुमार कश्यप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा, मनोज पांचाल जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा की उपस्थिति में धूमधाम से बनाया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील दर्शन थे उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी और योग को अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में लाने के लिए संकल्प दिलवाया, हरिओम शर्मा योग आचार्य ने बहुत ही अच्छे तरीके से सभी लोगों को योग करवा कर आनंद दिलवाया और साथ ही घुटनों की बीमारी और पेट की बीमारी को योग से किस तरह से ठीक किया जा सकता है के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी, डॉ मनोज काबरा ने प्रधानमंत्री मोदी जी के इस प्रयास की प्रशंसा की,और कहा योग व्यक्ति को दिमागी तौर पर भी मजबूत बनाता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग अवश्य करना चाहिए और अंत में विजय वर्मा ने योग की आवश्यकता को बताया और कहा की योग के द्वारा आज लाखों लोग हिंदुस्तान में नहीं बल्कि दुनिया के कोने में योगाचार्य के रूप में काम करके अपना रोजगार भी चला रहे हैं और हमारी अध्यात्म और संस्कृति का भी पूरे विश्व में प्रचार कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की स्थापना कर समूचे विश्व की शांति और व्यक्ति की अपनी शांति के लिए योग को फैलाने का जो संकल्प लिया था आज वह पूरा होता दिख रहा है इस कार्यक्रम में प्रेमी छाबड़ा पूर्व सभासद, बाल बहादुर, संजय वधवान, प्रशांत मक्कड़, अनिल आहूजा, विजय कालरा, अनिल नारंग, देवप्रीत सिंह, देवेंद्र पाल, अश्मित पांचाल, आरव पांचाल, अंकित उप्पल आदि लोग उपस्थित थे। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *