मुजफ्फरनगर । मारपीट के शिकार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
थाना फुगाना पुलिस को डायल-112 के माध्यम से रामनिवास पुत्र आशाराम निवासी ग्राम खेड़ीगनी थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर के साथ मारपीट करने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर थाना फुगाना पुलिस तथा पीआरवी मोबाईल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो परिजनों द्वारा बताया गया कि 1. अकरम पुत्र खुर्शीद व 2.शोएब पुत्र मेंहदी हसन निवासीगण ग्राम खेड़ीगनी थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर आदि द्वारा रामनिवास उपरोक्त के साथ मारपीट की गयी है । थाना फुगाना पुलिस द्वारा रामनिवास उपरोक्त को मेडिकल परीक्षण हेतु सीएचसी बुढाना में भर्ती कराया गया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उसके शरीर का निरीक्षण किया गया तो कोई जाहिरा चोट नहीं थी, डॉक्टर द्वारा रामनिवास को ठीक तथा शराब के नशे में होना बताया गया जिस पर उसका लड़का गौरव अपने पिता को वापस अपने घर ले गया था । रात्रि में रामनिवास उपरोक्त की तबीयत पुनः खराब हो जाने के कारण परिजनों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी बुढाना में भर्ती कराया गया जहाँ से उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहाँ पर दौराने उपचार उसकी मृत्यु हो गयी है । थाना फुगाना पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है । पुलिस द्वारा 03 लोगों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।


