मुजफ्फरनगर । आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अहवान पर समाजसेवी व भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल ने अपने NGO ख़ुशी हर पल व डॉ.आलोक कुमार के अबाउट लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से मूलचंद रिसोर्ट पर दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया।दिल्ली से आए योगाचार्य श्री ललित आर्याव्रत जी ने योग में श्वास का महत्व समझाया।इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।छोटे बच्चों को योगा करते देख अति प्रसन्नता हुई।अंत में ममता अग्रवाल एवं डॉ आलोक कुमार ने सब को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।
Author: Taja Report
Views: 17


