मुजफ्फरनगर । आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, भारतीय योग संस्थान द्वारा कमला फार्म्स में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वास्तव में योग जीवन जीने की कला है, योग करके मानव निरोगी रहकर दीर्घ आयु हो सकता है, प्रत्येक योगासन, प्राणायाम, ध्यान, आहार, नियम में इतने लाभकारी रहस्य छिपे हैं कि इनकी व्याख्या करना अत्यन्त कठिन। भगवान श्री कृष्ण को भी योगेश्वर कहा गया है। महऋषि पतंजलि से लेकर अनेक ऋषियों ने योग की व्याख्या की है। आज के दूषित जल और पर्यावरण के समय योग को बाल्यकाल से ही अपनाना अत्यन्त लाभकारी है।
आयोजको में मुख्य रूप से सुभाष गुप्ता, ज्ञान अरोरा, संजीव गोयल, आर के गर्ग आदि के साथ 19 योग केंद्रों के हजारों साधक साधिकाओं ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ डा पंकज जैन, आई आई ए अध्यक्ष अंकित संगल, राकेश ढींगरा गांधी कॉलोनी सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति एवम् मातृ शक्ति का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।


