Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नई मंडी में चोरी तीन लाख नकद व लाखों के जेवर समेत तीन शातिर मुठभेड़ में घायल होने के बाद दबोचे

मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड के दौरान 25-25 हजार रूपये के ईनामी/वांछित 03 शातिर चोर अभियुक्तगण घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 03 लाख रूपये नगद, आभूषण, फर्जी आईडी कार्ड, 01 बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद। नई मंडी में चोरी में आरोपी वांछित थे। 

थाना नई मण्डी पुलिस की टीम ए-टू-जेड रोड पर चेंकिग कर रही थी तभी 01 मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल लिंक रोड की तरफ लेकर तरफ भागने लगे। बदमाश होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। मोटर साईकिल सवार बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियन्त्रित होकर गिर गई तथा पुलिस टीम द्वारा खुद को घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे। बदमाशों की फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा तथा लगातार पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते रहे। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें तीनों बदमाश घायल हो गये। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण 25-25 हजार रूपये के ईनामी/वांछित अभियुक्तगण है जिनके कब्जे से 03 लाख रूपये नगद, आभूषण, फर्जी आईडी कार्ड, 01 बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल भेज अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-*

*1.* सुनील खडगा पुत्र वीर बहादुर खडगा निवासी पौणेश थाना चौनपुर जिला बजांग नेपाल।

*2.* प्रताप खडगा पुत्र जीवन खडगा निवासी पौणेश थाना चौनपुर जिला बजांग नेपाल।

*3.* अंकित जोशी उर्फ सबिन पुत्र शिवराज जोशी निवासी ग्राम धामले थाना चौनपुर जिला बजांग नेपाल।

 

*बरामदगीः-*

✅ 01 एचएफ डीलक्स मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट।

✅ 03 तमंचा मय 03 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर।

✅ 03 लाख रूपये नगद व आभूषण।

✅ फर्जी आईडी कार्ड।

अभियुक्त सुनील खडगा उपरोक्त द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान बताया कि हम नौकर बनकर लोगो के घर मे काम करते है तथा मौका देखकर नगदी व आभूषण आदि कीमती सामान चोरी कर लेते है। तथा उसे नेपाल में अपने घर जाकर दे आते है। मे, नीरज जैन पुत्र लल्लू निवासी बकील रोड नीयर मेहता क्लब थाना नई मण्डी के यहां नौकर बनकर काम करता था तथा दिनांक 24.02.2024 को मैने नीरज उपरोक्त के यहां अपने साथियों के साथ नगदी व आभूषण चोरी किए थे।

 घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 70/24 धारा 381,457 भादवि में 25-25 हजार रूपये के ईनामी व वांछित अभियुक्त है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।  

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *