मुजफ्फरनगर।भारतीय विज्ञानं शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान ( आईजर) मोहाली में हुए तेरहवे दीक्षांत समारोह में मुजफ्फरनगर निवासी वासदुेव मित्तल को बीएस-एमएस की डिग्री प्रदान की गयी। समारोह में कुल 291 छात्र- छात्राओं को डिग्री प्रदान की गयी जिसमे 168 विद्यार्थि यर्थि ों को BS-MS और ११० शोधकर्ताओं को पीएचडी की डिग्री प्रदान की गयी।
मुजफ्फरनगर ज़िले के वासदुेव मित्तल शहर के मोहल्ला लोहिया बाजार के निवासी है इन्होने मई 2019 में आइजर मोहाली के ५ वर्षीय BS-MS ड्यलू डि ग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कि या था। उन्होंने भौतिकी विषय में खगोलशास्त्र विशेषज्ञता लेकर अपना पाठ्यक्रम पूर्ण किया और सस्ंथान और अपने संकाय के शीर्ष ३ विद्यार्थियो में स्थान प्राप्त किया।
सस्ंथान के निदेशक प्रो.अनिल कुमार त्रिपाठी, कुलसचिव प्रो .जगदीप सिहं एवम शासक मडंल के प्रमखु प्रो. जे एस यादव ने वासदुेव को अपने कर कमलो से डिग्री प्रदान की। वासुदेव बचपन से ही एक होनहार छात्र रहे है और इन्होने राष्ट्रीय तथा अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेको उपलब्धियां प्राप्त की है। प्रसिद्ध ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविधालय से प्रकाशित मनरास शोधपत्रिका में इनके २ शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। इसके साथ ही इन्होने इंग्लडैं, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया तथा साउथ कोरिया में शोधकार्य के लिए प्रवास किया है। इनकी शोध की उच्चता को देखते हुए भारत सरकार ने इन्हे जर्मनी में आयोजित नोबेल पुरस्कार विजेताओं की बैठक के लिए एक युवा शोधकर्ता के रूप में चयनित एवं नामांकित किया। वे इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राष्ट्रीय स्तर पर वासुदेव ने प्रथम प्रयास में ही CSIR-NET में 49 वी रैंक लाकर JRF प्राप्त किया है। ये भारतीय विज्ञान सगंठन से शोध के लिए अल्पावधि शोध अनदुान भी प्राप्त किया है और भारत सरकार के Inspire प्रोग्राम के एक छात्र सदस्य भी रहे है। इसके अलावा इन्होने भारत की प्रमुख खगोल शास्त्रीय संघटनो जैसे इंडियन एसोसिएशन फॉर जनरल रिलेटिविटी एंड ग्रेवीटेशन, एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया आदि की सदस्यता प्राप्त की है। वासुदेव भारत को एक महान वैज्ञानिक शक्ति के रूप में उभरता हुआ देखना चाहते है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपना योगदान देने के लिए अग्रसर है। पूर्व में इन्होने महामहिम राष्ट्रपति जी, माननीय प्रधानमंत्री जी और महामहिम राज्यपाल जी के कर कमलों से पुरुस्कार प्राप्त किये है। वासुदेव के पिता श्री सखुदेव कुमार मित्तल शहर के प्रमखु दीवानी के वकीलों में से एक है और इनकी माताजी श्रीमती अलका मित्तल मेरठ कॉलेज मेरठ में शिक्षा संकाय में प्रोफेसर थी।


