Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गर्मी के चलते परीक्षाएं एक माह स्थगित करने की मांग

मुजफ्फरनगर । भाकियू अराजनीतिक ने  प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयो में चल रही परिक्षाओ को भीषण गर्मी के चलते एक माह आगे किये जाने की मांग की है।

राज्यपाल को भेजे पत्र में कहा गया है कि हाल ही में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा विभिन्न स्नातक व परास्नातक विषयों की सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया है। तीन व दो घंटे की परीक्षा का कार्यक्रम तीन पालियों में रहेगा जो प्रातः 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक संचालित की जायेंगी। 

एक ओर राज्य व केंद्र सरकार इस वर्ष पड़ रही भीषण गर्मी के मौसम में हीट वेव से बचाव को लेकर गाइडलाइन घोषित कर रही है। दूसरी ओर राज्य विश्वविद्यालय शिक्षकों के ग्रीष्मावकाश के साथ-साथ स्नातक व परास्नातक का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर रहा है जो पूर्ण रूप से अमानवीय है। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में प्रदेश भर में सैकड़ों कर्मचारी इस भीषण गर्मी में अपने प्राण गवाँ चुके हैं, जिसको चुनाव आयोग ने भी अपनी भारी चूक माना है।

रोज़ाना कहीं ना कहीं पुलिस व आम नागरिक हीट वेव का शिकार होकर अपनी जान गवाँ रहे हैं। ऐसे में गाँव देहात व आसपास के क़स्बों से आने वाले हज़ारों परीक्षार्थियों का इस भीषण गर्मी में परीक्षा सेंटर पर आना और परीक्षा देना, कहीं से भी प्रासंगिक ना लगकर एक अमानवीय कृत्य लगता है। किसी भी परीक्षा केंद्र पर चिकित्सकीय सुविधाएँ, व एम्बुलेंस की सुविधाएँ नहीं हैं

अतः प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयो को चाहिए कि वह इस परीक्षा कार्यक्रम को एक माह पीछे कर यह गर्मी का समय निकाला जाये व विद्यार्थियों को इस हीट वेव के ख़तरों से बचाया जा सके। प्रदेश के युवाओं हेतु छात्र हित में आपका यह सहयोग मानवीय होगा। 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *