Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक जवान की गोली लगने से मौत

अयोध्या। राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह 5 बजे एक जवान की मौत से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि यह आत्महत्या या हादसा हो सकता है। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही वजह स्पष्ट होगी। शत्रुघ्न विश्वकर्मा 2019 बैच का था। अंबेडकरनगर के थाना सम्मनपुर के गांव कजपुरा का रहने वाला था। एसएसएफ में तैनात था। एसएसएफ फोर्स को मंदिर की सुरक्षा के लिए गठित किया गया है। साथियों ने बताया कि घटना से पहले शत्रुघ्न मोबाइल देख रहा था। वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस ने जवान के परिवार को सूचना दे दी है। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।राम मंदिर परिसर में 3 महीने पहले भी पीएसी के कमांडो की गोली लगने से मौत हो गई थी। बताया गया था कि जवान अपना हथियार साफ कर रहा था। उसी वक्त अचानक गोली चल गई, जो बिना सरकार की इजाजत के एसएसएफ के अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कोर्ट भी संज्ञान नहीं ले सकती। ऐसा इसके गठन के दौरान अधिसूचना जारी की गई थी। यह फोर्स महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों, दफ्तरों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा एसएसएफ करती है। पेमेंट देकर निजी क्षेत्र भी एसएसएफ की सेवाएं ले सकते हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *