मुजफ्फरनगर । लायंस क्लब दिव्य की ओर से छबील सेवा का आयोजन किया गया। लायंस क्लब दिव्य के लायन गिरीश अग्रवाल द्वारा अपनी माता जी श्रीमती ईश्वरी देवी की स्मृति में दक्षिण भोपा रोड पर पीएनबी के पास लगाया गया। आयोजन में अध्यक्ष श्रवण गर्ग, संदीप सिंघल, आदित्य अग्रवाल और सुनील जैन आदि का सहयोग रहा। निर्जला एकादशी पर इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
Author: Taja Report
Views: 12


