मुजफ्फरनगर । मानव कल्याण परिषद द्वारा निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर ठंडी मीठी छबील का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। मानव कल्याण परिषद के तत्वावधान मे आज प्रात:निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर ईद गाह चौराहे के पास महेन्द्र गोयल जी के पैट्रोल पम्प के पास ठंडी मीठी छबील का परम्परागत आयोजन किया गया।छबील का शुभारम्भ सत्संग भवन मे ठहरे हुए साधु सन्त जनो को शुद्ध दूध व बादाम खसखस गुलाब जल व मगज मिश्रित ठान्डाई पिला कर किया गया। इस अवसर पर श्री महेन्द्र गोयल जी अजय गोयल वैभव गोयल अजय गोयल के अतिरिक्त प्रवीण अरोरा एडवोकेट राज कुमार बक्शी राकेश तनेजा हेमंत अरोरा आदि उपस्थित रहे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए मानव कल्याण परिषद के कार्यक्रम संयोजक व समन्वयक प्रेम प्रकाश अरोरा द्वारा बताया गया है की प्रतिवर्ष निर्जला एकादशी जिसे भीम सैनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है और इस पर्व पर जल दान का अति महत्व बताया गया है ,पर ठंडी मीठी बादाम मगज गुलाब खसखस मिश्रित ठान्डाई के वितरण व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालन के लिए सर्व श्री विनय कुमार यादव जिला विद्यालय निरीक्षक आशीष द्विवेदी जिला कोर्डीनेटर ड़ा 0कंचन प्रभा शुक्ला जिला मुख्यायुक्त ड़ा0राजेश कुमारी जिला गाईड कमिशनर प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य राजकिय इं का महलकी तथा भारत भूषण अरोरा व श्रीमति प्रभा दहिया जिला संगठन कमिशनर स्काऊट गाईड अमित कुमार सैनी व कुमारी ज्योती रानी ट्रेनिग काउन्स्लर अपने स्काऊट बालक बालिकाओं के साथ जल वितरण की व्यवस्था सुचारु रूप के संचालित करने के लिए उपस्थित रहे।
छबील प्रात:साढ़े 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलती रही।


