Skip to main content

TR NEWS UP-UK

लखनऊ में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगलवार एवं निर्जला एकादशी के अवसर पर मुजफ्फरनगर शहर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एक विशाल भंडारे का आयोजन किया।

भंडारे में पहुंचे मंत्रीगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरित कर प्रसाद ग्रहण किया। मंत्री कपिल देव ने बताया कि उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण हेतु प्रभु श्री राम जी के परम भक्त श्री हनुमान जी की कृपा से इस भंडारे का आयोजन कराया है।

इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई सहित सैकड़ों भक्तजन सम्मिलित हुए।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *