मुज़फ्फरनगर। पुरकाजी ब्लॉक् क्षेत्र के कान्हा वाली बख्शीराम के जंगल मे भोकरहेड़ी,योगेन्द्र नगर आदि के जंगल मे पिछले चार दिनों से सोलानी में बढ़े जलस्तर से बाढ़ आ गयी है। इससे किसानों की फसलें खराब हो गयी हैं। हालांकि काफी भूमि में मुफ्त सिंचाई हो गई।
किसान मनजीत सिंह, लोकपाल,हमेशा, राकेश कुमार,उमेश कुमार,अजय कुमार, बबलू कुमार सेवा सिंह ने बताया कि अचानक पानी छोड़े जाने से उनकी फसलें बाढ़ में डूब गयी हैं। पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा ने उन्हें मार दी थी। अभी उस मार को ना सह पाये थे कि कृत्रिम आपदा दे दी गयी है। पानी छोड़ने से पहले नदी की खुदाई का कार्य पूरा किया जाये जो वर्तमान में बंद पड़ा है।जब तक नदी की खुदाई पूरी न हो तब तक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाना किसानों के लिये भारी नुकसानदेह है।
Author: Taja Report
Post Views: 17


