Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पलायन के संदेश पर हरकत में आई पुलिस

मुजफ्फरनगर । ककरौली के चौरावाला में मकान पर पलायन और बिकाऊ है लिखे जाने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुई जिसमें थानाक्षेत्र ककरौली के ग्राम चौरावाला निवासी श्री विनोद कुमार द्वारा अपने मकान पर पलायन सम्बन्धी बोर्ड लगाया गया था। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारीगण मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा जांच की गयी तो सम्पूर्ण प्रकरण बच्चों के विवाद से सम्बन्धित था जिसके सम्बन्ध में थाना ककरौली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। उच्चाधिकारीगण द्वारा मकान स्वामी श्री विनोद उपरोक्त को आश्वस्त किया गया है कि प्रकरण की जांच पूर्णतः निष्पक्ष, न्यायपूर्ण और साक्ष्यों के आधार पर ही की जाएगी। पुलिस के आश्वासन से मकान स्वामी पूर्ण रुप से संतुष्ट है तथा पलायन सम्बन्धी बोर्ड को हटा दिया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *