Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आईआईए की मंथन मीटिंग में ग्राउंड वाटर और साइबर क्राइम पर चर्चा

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईआईए) के मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा लिंक रोड पर आयोजित एग्जीक्यूटिव मंथन मीटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 

आई आई ए के चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने सर्वप्रथम सभी का स्वागत करते हुए कहा “इस प्रकार की बैठकें हमें उद्योग जगत के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने और सामूहिक रूप से समाधान खोजने का अवसर प्रदान करती हैं। मैं सभी सदस्यों का धन्यवाद करता हूं और उम्मीद करता हूं कि हम भविष्य में भी इसी प्रकार की चर्चाओं के माध्यम से आगे बढ़ते रहेंगे। आईआईए एक अग्रणी संस्था है जो विभिन्न उद्योगों और सेवा प्रदाताओं के लिए एक मंच प्रदान करती है, जहां वे अपने विचार साझा कर सकते हैं और सामूहिक रूप से उद्योग जगत के महत्वपूर्ण मुद्दों पर समाधान खोज सकते हैं। बैठक की शुरूआत आपसी सहचार्य और संवाद के साथ हुई, जिसमें सदस्यों ने अपने विचार और अनुभव साझा किए। आईआईए सचिव अमित जैन ने जून माह की जनरल मीटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारीया साझा की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। बैठक का मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश ग्राउंड वाटर के नियम और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर इंजीनियर आचमन गोयल की वार्ता हुई। आचमन ने इस समय की सबसे ज्वलंत समस्या पर विस्तार से जानकारी दी और बताया कि हमे अपने कारखाने, व्यापारिक प्रतिष्ठान, नर्सिंग होम, हॉस्पिटल, जहा भी हम जमीन से बोर करके पानी निकाल रहे हैं, प्रत्येक बोर का रजिस्ट्रेशन और एनओसी पानी दोहन अनुसार लेनी होगी और वाटर हार्वेस्टिंग भी कराना होगा। आचमन ने कहा कि अपने अपने रजिस्ट्रेशन और एनओसी तुरंत ऑनलाइन निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से करवाकर भारी जुर्माने से बच सकते हैं।

साइबर क्राइम से संबंधित मुद्दों पर साइबर क्राइम एस0 एच0 ओ0 सुल्तान सिंह और इंस्पेक्टर गौरव चौहान ने साइबर सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया और सदस्यों को इस विषय पर जागरूक किया और व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, जीमेल, फेसबुक से आर्थिक और सोशल मीडिया के माध्यम से कैसे हम फ्रॉड से बच सकते हैं, के बारे में विस्तार से समझाया। मीटिंग के अंत में सहसचिव दीपक सिंघल ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया और उनकी सहभागिता की सराहना की ।

इस बोर्ड मीटिंग में आईआईए मुजफ्फरनगर चैप्टर के विपुल भटनागर, मनोज अरोरा, पंकज जैन, दीपक सिंघल, उमेश गोयल, अमन गुप्ता, समर्थ जैन, राज शाह, अरविंद मित्तल, सुधीर अग्रवाल, अनुज कुछल, इंजीनियर आचमन गोयल, पंकज मोहन हिमगिरि, नईम चांद, कपिल मित्तल, मुकुल गोयल, अरविंद गुप्ता मिल्टेक, शमित अग्रवाल, डा यशपाल आदि उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *