मुजफ्फरनगर । चरथावल क्षेत्र के ग्राम दूधली में खेत पर गए दो बुजुर्ग किसानों की मौत का कारण लू लगना बताए जाने पर गई प्रशासन की टीम को ग्रामीणों ने बैरंग लौटा दिया।
बताया जा रहा है कि बेटों के साथ खेत पर गए 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने गर्मी और लू लग जाने से मौत की वजह बताई। स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र की खेत पर मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से कर दिया इन्कार कर दिया। प्रशासन की टीम पहुंची लेकिन पोस्टमार्टम पर सहमति नहीं बन पाई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की टीम गांव में भेजी गई थी। प्रशासन की टीम ने परिजनों को कानून की जानकारी देकर पोस्टमार्टम कराने के लिए आग्रह किया था,लेकिन परिजन नहीं माने।
Author: Taja Report
Post Views: 13


