Skip to main content

TR NEWS UP-UK

 तहसील दिवस का आयोजन डीएम व एसएसपी ने शर्बत बांटा 

मुजफ्फरनगर । आज सदर तहसील दिवस का आयोजन किया जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच अधिकारियों ने आज आगंतुकों को शर्बत बांटकर उनका गला तर किया।  

तहसील दिवस पहले शनिवार और तीसरे शनिवार को तहसील में जनसमस्याएं  सुनने के लिए किया जाता है। तहसील दिवस में जन समस्याओं को सुनने के लिए व त्वरित निस्तारण किया जाता है और साथ ही मौके पर अधिकारी को भेज कर समाधान भी किया जाता है। वही सदर तहसील में आज डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी  व एसएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने तहसील दिवस में जनसभा सुनी और उन समस्याओं का निस्तारण किया। डीएम और एसएसपी ने तहसील सदर में प्याऊ का शुभारंभ किया और आने वाले राहगीरों और पीड़ितों के लिए मीठे शरबत की व्यवस्था की ओर खुद अपने हाथों से दोनों अधिकारियों ने मीठा शरबत सभी को पिलाया। तहसील दिवस में सीडीओ संदीप भागिया एसडीएम निकिता शर्मा सदर तहसीलदार सीएमओ सहित सभी सर्कल के सीओ थाना इंचार्ज सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *