मुजफ्फरनगर । मंदिर में मूर्ति से छेड़छाड़ करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।
14/15.06.2024 की रात्रि में थानाक्षेत्र तितावी के अन्तर्गत ग्राम पीपलशाह में मनोज पुत्र राजपाल निवासी भंगेला थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा शराब के नशे में शिव मन्दिर में घुसकर 01 मूर्ति को उसके स्थान से हटा दिया गया था। थाना तितावी पुलिस द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्त मनोज उपरोक्त को हिरासत में लिया गया है तथा अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्राधिकारी फुगाना डॉ रवि शंकर नेे बताया कि स्थानीय लोगो की मौजूदगी में मूर्ति को पुन: उसी स्थान पर स्थापित कर दिया गया है मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
Author: Taja Report
Post Views: 17


