फ्लोरिडा। अमेरिका और आयरलैंड के बीच टी20 विश्व कप का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और इसे रद्द कर दिया गया । अमेरिका और आयरलैंड को एक-एक अंक मिले, जिससे पाकिस्तान ग्रुप चरण में ही बाहर हो गया। अमेरिका चार मैचों में दो जीत और एक हार के साथ पांच अंक लेकर ग्रुप चरण में दूसरे स्थान पर रहा और उसने सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ग्रुप ए से भारत की टीम पहले ही अगले दौर में प्रवेश कर चुकी है। अमेरिका के क्वालिफाई करने के बाद 2009 की चैंपियन रही पाकिस्तान की टीम आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
Author: Taja Report
Post Views: 16

