लखनऊ । उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 16 जून के बाद प्री-मॉनसून बारिश हो सकती है। यूपी कृषि अनुसंधान परिषद में गुरुवार को क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप (सीडब्ल्यूडब्ल्यूजी) की बैठक में मौसम विज्ञानियों ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून पश्चिम बंगाल तक पहुंच गया है। प्रदेश में इसकी दस्तक के लिए इंतजार करना होगा, हालांकि 16 जून के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Author: Taja Report
Post Views: 14

