मुज़फ्फरनगर । मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-58 नावला हल्दीराम के पास हुआ हादसा नेशनल हाइवे 58 पर बड़ा हादसा बाल बाल बचा। देहरादून डिपो की बस में करीब चालीस यात्री सवार थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। 
हाइवे पर दौड़ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस पलट गई। हादसे मे कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद सवारी में अफरा तफरी मच गई। बताया गया है कि देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस अवैध कट से मैकडी की ओर मुड़ रही थी। उसी समय यह हादसा हुआ। कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पहले भी यहां हादसे होते रहे हैं। कभी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। अवैध कट पर हजारों वाहन रोज इधर से उधर दौडते रहते हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 12


