नई दिल्ली। चांदनी चौक के भीड़ भरे मारवाड़ी कटरा बाजार में लगी आग में करोड़ों रुपये के सूट साडी जलकर स्वाहा हो गये। साठ दुकानों के जलने की सूचना है। सभी दुकानों में साड़ियां, सूट, लहंगे और ड्रेस मेटेरियल मौजूद था। देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई। आग की लपटे 50-50 फुट ऊंचे उठने लगी। जिन इमारतों में आग लगी थी, वहां ग्राउंड फ्लोर के अलावा पहली और दूसरी मंजिल पर दुकानें और गोदाम थे। इमारतों की छत टुकड़ी और टी-आयरन-गाटर से बनी थी। वह गिर गई। दमकल कर्मी आग पर पानी की बौछार करते रहे लेकिन इसे बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि जिस वक्त आग लगी उस वक्त मार्केट में काफी भीड़ थी गनीमत रही कि इस आग की चपेट में कोई नहीं आया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है।
Author: Taja Report
Post Views: 13

